chhuttiyon mein ₹20000 mein ghoomne ka plan : Best places to visit under 20000

103

अगर आप सोच रहे हैं कि इस छुट्टियों में कहां जाएं और बजट सिर्फ ₹20000 है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं chhuttiyon mein ₹20000 mein ghoomne ka plan के बारे में, जहां आप न सिर्फ खूबसूरत नजारों का मज़ा ले सकते हैं, बल्कि अपनी जेब पर ज्यादा भार भी नहीं डालेंगे।

इस आर्टिकल में हम भारत के कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन की जानकारी देंगे, जो छुट्टियों के लिए परफेक्ट हैं और ₹20000 में पूरी ट्रिप आसानी से प्लान की जा सकती है। इसमें हम आपको ट्रैवल, ठहरने और खाने के खर्च  के बारे में भी डिटेल में बताएंगे, जिससे आप अपनी यात्रा को बिना किसी टेंशन के एन्जॉय कर सकें।


1. हिमाचल प्रदेश: सस्ती और सुकून भरी वादियां

अगर आप पहाड़ों में सुकून और एडवेंचर दोनों चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश एक शानदार ऑप्शन है। यहां के धर्मशाला कुल्लू मनाली जैसे शहरों में आप काफी सस्ते में होटल ले सकते हैं यहां पर आप 500 से 800 में पर नाइट के हिसाब से होटल में रख सकते हैं और लोकल बस सर्विस और स्ट्रीट फूड बहुत सस्ता है यहां पर आपको मिल जाता है आप 4 से 5 दिन का ट्रिप आराम से 15000 के अंदर कर कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • बस या ट्रेन से दिल्ली से मनाली का खर्च लगभग ₹1000-₹1500 तक आता है।
  • 4-5 दिन की ट्रिप आराम से ₹15000 में हो सकती है।

2. मध्य प्रदेश: इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम

मध्य प्रदेश उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो कम बजट में इतिहास वाइल्डलाइफ और संस्कृति का मजा लेना चाहते हैं यहां पर आपको खजुराहो पचमढ़ियों ओरछा और कान्हा नेशनल पार्क जैसे डेस्टिनेशन काफी सस्ते में देखने के लिए मिलते हैं यह एक खूबसूरत जगह हैं यहां पर आप बस ट्रेन और गेस्ट हाउस की मदद से 2000 प्रतिदिन में अपना ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं 5 दिन में ट्रिप हो जाएगा और 18000 में सारा मध्य प्रदेश को आप कर कर सकते हैं।

  • लोकल बस, ट्रेन और गेस्टहाउस की मदद से आप ₹2000 प्रतिदिन में ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं।
  • 5 दिन में पूरा ट्रिप ₹18000 में कवर हो सकता है।

3. राजस्थान: रंग-बिरंगे किले और रेगिस्तान

अगर आपको शाही ठाठ और कल्चर पसंद है तो राजस्थान का जयपुर, जोधपुर जैसलमेर आपका स्वागत करेगा यहां की सड़क किले बाजार और खाना आपको हर पल ऐसा लगेगा जैसे आप एक रॉयल जिंदगी जी रहे हैं यहां पर आप सरकारी हॉस्टल में रुक सकते हैं लोकल ढाबे में काफी सस्ते में खाना खा सकते हैं दिल्ली से जयपुर बस आपको ₹500 में मिल जाती है पूरे ट्रिप में आप 15 से 18000 खर्च करके काफी आसानी से आप ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं राजस्थान में देखने के लिए काफी सारी जगह हैं।

  • सरकारी हॉस्टल और लोकल ढाबे में बजट में रुकने और खाने की सुविधा है।
  • दिल्ली से जयपुर बस ₹500 से शुरू होती है।
  • पूरे ट्रिप में ₹15000-₹18000 काफी हैं।

4. मेघालय: बादलों की भूमि

मेघालय की राजधानी शिलांग और मशहूर जगह चेरापूंजी बहुत ही खूबसूरत सस्ती ट्रेवल डेस्टिनेशन है यह उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं गुवाहाटी से शिलांग बस द्वारा 300 में मिल जाती है और लोकल होमस्टे आपको 600 से ₹800 प्रति दिन में मिल जाएगी।

  • गुवाहाटी से शिलांग बस ₹300 में मिल जाती है।
  • लोकल होमस्टे ₹600-₹800 प्रतिदिन में उपलब्ध हैं।
  • 5 दिन का ट्रिप ₹19000 में आराम से हो सकता है।

5. गोवा: बजट में बीच वेकेशन

समंदर किनारे पार्टी करना है और वो भी ₹20000 में? गोवा एक अच्छी डेस्टिनेशन है। गोवा घूमने के लिए बड़ी संख्या में ट्रूरिस्ट जाते हैं आप भी गोवा घूमने के लिए जा सकते हैं और ₹20000 में आप 4 से 5 दिन का ट्रिप गोवा में प्लान कर सकते हैं

  • ऑफ सीजन (जून-सितंबर) में होटल और फ्लाइट सस्ते मिलते हैं।
  • लोकल बाइक किराए पर लेकर आप जगह-जगह घूम सकते हैं।
  • ₹20000 में 4-5 दिन की मस्ती भरी गोवा ट्रिप हो सकती है।

ट्रिप बजट ब्रेकडाउन (4-5 दिन के लिए)

खर्च का प्रकार खर्च
ट्रांसपोर्टेशन ₹4000 – ₹6000
होटल/होमस्टे ₹5000 – ₹7000
खाना और स्नैक्स ₹3000 – ₹4000
एंट्री/लोकल ट्रैवल ₹2000 – ₹3000
अन्य (शॉपिंग आदि) ₹1000 – ₹2000
कुल ₹18000 – ₹20000

प्लानिंग टिप्स:

  • ट्रेन से ट्रैवल करें – सस्ता और आरामदायक।
  • ऑफ सीजन में जाएं – होटल और ट्रांसपोर्ट में भारी छूट मिलती है।
  • लोकल स्ट्रीट फूड का मज़ा लें – स्वादिष्ट और बजट फ्रेंडली।
  • 3-4 लोगों के साथ ट्रैवल करें – होटल और ट्रांसपोर्ट में शेयर कर सकते हैं।

Incredible India – भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट जहां आप हर राज्य की ट्रैवल जानकारी पा सकते हैं।


FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या ₹20000 में हनीमून ट्रिप भी प्लान हो सकती है?
हाँ, ऑफ सीजन में या कम पॉपुलर जगहों पर ₹20000 में बढ़िया हनीमून ट्रिप प्लान की जा सकती है।

Q2. कौन-सी वेबसाइट पर सस्ते होटल मिलते हैं?
आप MakeMyTrip, Agoda, या Booking.com पर बजट होटल्स देख सकते हैं।

Q3. ₹20000 में इंटरनेशनल ट्रिप संभव है?
हाँ, नेपाल, भूटान, श्रीलंका जैसे देशों में ₹20000 में बैकपैकिंग ट्रिप संभव है।

Q4. क्या फ्लाइट लेना जरूरी है?
नहीं, बस या ट्रेन से भी आप किफायती और आरामदायक ट्रेवल कर सकते हैं।

Q5. ट्रिप प्लानिंग के लिए और कहां जानकारी मिलेगी?
आप TravelPe वेबसाइट पर राज्यवार गाइड पढ़ सकते हैं।


निष्कर्ष

अगर आप अपने ₹20000 ट्रिप को और यादगार बनाना चाहते हैं और आप एक अच्छे और सस्ते ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हमने हमारे आर्टिकल में आपको 20000 रुपए में छुट्टियां में घूमने का प्लान बताया है अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल अच्छा लगता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल  chhuttiyon mein ₹20000 mein ghoomne ka plan कैसा लगा धन्यवाद

Related Posts

Previous articlekam budget mein ghoomne ki jagah Bharat mein – भारत में सस्ती लेकिन शानदार ट्रिप प्लान करें!
Next articleSouth India trip plan ₹8000 mein – कम बजट में दक्षिण भारत घूमने की बेस्ट जगहें
Lakshay Meena
LAKSHAY Meena is a travel blogger and founder of travellpe.online, passionate about exploring hidden gems and sharing travel tips to help others plan memorable trips across India.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here