South India trip plan ₹8000 mein – कम बजट में दक्षिण भारत घूमने की बेस्ट जगहें

97

भारत का दक्षिणी हिस्सा प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा खूबसूरत है और यहां पर आपको संस्कृति व्यवस्था और ऐतिहासिक जगह भी देखने के लिए मिलती है अगर आपका बजट कम है और आप 8000 के अंदर साउथ इंडिया का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको कुछ बेहतरीन जगह के बारे में बताएंगे जो बजट फ्रेंडली हैं और आपके बजट 8000 में बिल्कुल फिट हो जाएंगे जिसमें आपको रहना खाना और घूमने रहेगा इसलिए बने रहे हमारे इस आर्टिकल में South India trip plan ₹8000 mein में।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Table of Contents

1. हम्पी (कर्नाटक) – इतिहास के गलियारों में घूमने का मजा

हंपी अगर आप इतिहास और विरासत में इंटरेस्ट रखते हैं तो हँप्पी आपके लिए बिल्कुल एक परफेक्ट जगह हो सकती है और बजट ट्रैवल के लिए भी यह जगह खास है इस जगह को विसब हेरिटेज साईट  के रूप में दर्जा प्राप्त है यहां पर आपको काफी सारे प्राचीन मंदिर खंडार और पत्थर पर बनावट देखने के लिए मिलती है अगर आप ₹8000 में दक्षिण भारत का टूर कर रहे हैं तो आपको हम्प्पी  जरूर जाना चाहिए।

  • कैसे जाएं: बेंगलुरु से ट्रेन या बस द्वारा हम्पी आसानी से पहुंच सकते हैं।
  • रहने का खर्च: ₹400–₹600 प्रति रात में हॉस्टल या होमस्टे मिल जाते हैं।
  • घूमने की जगहें: विजयनगर साम्राज्य के खंडहर, विरुपाक्ष मंदिर, कमल महल।
  • टिप: यहां क्लिक करें कर्नाटक की और जगहों के बारे में जानने के लिए।

2. कोच्चि (केरल) – संस्कृति और समुद्र तट का संगम

केरल के कोच्चि शहर में आपको काफी सारे पुराने किले और आर्ट गैलरी देखने के लिए मिल जाएंगे और यहां का खाना भी काफी ज्यादा सस्ता है यह जगह संस्कृति और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है अगर आप एक कम बजट में प्लान कर रहे हैं तो केरल का कोच्चि आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट होने वाला है।

  • कैसे जाएं: कोच्चि एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से ऑटो या लोकल बसें उपलब्ध हैं।
  • खर्च: ₹1000 प्रतिदिन में खाना, रहना और घूमना संभव है।
  • घूमने की जगहें: फोर्ट कोच्चि, यहूदी सिनेगॉग, मट्टनचेरी पैलेस।
  • जानिए और भी: केरल में घूमने की जगहें

3. महाबलिपुरम (तमिलनाडु) – कला और समुद्र की शांति

महाबलीपुरम चेन्नई से 60 किलोमीटर दूर बसा है या छोटा सा शहर अपने किलो और समुद्री तटों के लिए जाना जाता है यह जगह फोटोग्राफर और इतिहास प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है यहां पर आप काफी कम खर्चे में काफी अच्छा एक्सपीरियंस ले सकते हैं और यह जगह काफी ज्यादा शांत है यहां पर देखने के लिए आपको काफी सारी चीज मिल जाएगी और आप अपने 8000 के ट्रिप में इस जगह को भी प्लान कर सकते हैं।

  • कैसे पहुंचे: चेन्नई से बस या टैक्सी से ₹100–₹150 में पहुंच सकते हैं।
  • रहने का खर्च: ₹500–₹700 में बजट होटल उपलब्ध।
  • मुख्य आकर्षण: शोर टेम्पल, पंच रथ, अर्जुन की तपस्या।
  • जानिए और जगहें: तमिलनाडु की घूमने लायक जगहें

4. विजाग (आंध्र प्रदेश) – समुद्र, पहाड़ और संस्कृति

विशाखापट्टनम यानी बीजाग एक ऐसी  जगह है जहां समुद्र बड़े पहाड़ एक साथ देखने के लिए मिलते हैं यहां ट्रैवल करना सस्ता और यहां का नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत है अगर आप अपने 8000  के प्लान में इस जगह को ऐड करते हैं तो आपको काफी ज्यादा मजा आने वाला है।

  • कैसे पहुंचे: ट्रेन से अधिकांश साउथ इंडियन शहरों से सीधी कनेक्टिविटी।
  • बजट: ₹8000 में 3-4 दिन का आरामदायक ट्रिप हो सकता है।
  • क्या देखें: रामकृष्ण बीच, कैलासगिरी हिल्स, सुभमरीन म्यूजियम।
  • जानिए और भी: आंध्र प्रदेश के पर्यटन स्थल

5. गोकर्ण (कर्नाटक) – सस्ते में गोवा जैसा मजा

गोकर्ण कर्नाटक का एक  छोटा लेकिन बहुत खूबसूरत समुद्री बीच है जो युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो  रहा है गोवा के मुकाबले सस्ता शांत और प्राकृतिक रूप से अच्छी जगह है और यहां पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट जाते हैं अगर आपका बजट 8000 है तो आपके बजट में यह जगह भी बिल्कुल फिट बैठने वाली है।

  • कैसे जाएं: मैंगलोर या हुबली से ट्रेन/बस से।
  • होटल: ₹400–₹500 में बीच हॉस्टल या गेस्ट हाउस।
  • मुख्य जगहें: ओम बीच, हाफ मून बीच, गोकर्ण टेम्पल।
  • जानें और बजट ट्रिप: कम बजट में घूमने की जगहें

बजट ब्रेकडाउन – ₹8000 कैसे खर्च करें?

खर्च का प्रकार अनुमानित राशि
ट्रैवल (ट्रेन/बस) ₹2000
होटल/हॉस्टल ₹2500 (₹500 x 5 दिन)
खाना ₹1500
लोकल ट्रांसपोर्ट ₹1000
अन्य खर्च/एंट्री ₹1000
कुल ₹8000

पैसे बचाने के लिए टिप्स

  • IRCTC या Makemytrip जैसे प्लेटफॉर्म से ट्रेन/बस टिकट पहले ही बुक करें।
  • डोरमिट्री या Zostel में रहने से होटल का खर्च घटाएं।
  • लोकल फूड या स्ट्रीट फूड खाएं – स्वादिष्ट और किफायती।
  • 2-3 दोस्तों के साथ ट्रिप करें ताकि खर्च बंट जाए।

FAQs – ₹8000 में South India Trip से जुड़े सवाल

Q1. क्या ₹8000 में 5 दिन साउथ इंडिया में घूम सकते हैं?

हां, अगर आप सही जगह और सस्ते रहने व खाने की व्यवस्था करें, तो ₹8000 में आराम से 4-5 दिन की ट्रिप हो सकती है।

Q2. सबसे सस्ती जगह कौन सी है साउथ इंडिया में?

गोकर्ण और हम्पी सबसे बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हैं, जहां रहना और खाना दोनों ही सस्ते मिलते हैं।

Q3. क्या सोलो ट्रैवल ₹8000 में संभव है?

हाँ, सोलो ट्रैवल भी संभव है यदि आप ट्रेन से सफर करें और डोरमिट्री या होस्टल में ठहरें।

Q4. क्या साउथ इंडिया में मानसून में ट्रिप करना सही रहेगा?

मानसून में केरल और कर्नाटक बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर बारिश ट्रेवल में बाधा बन सकती है।

Q5. क्या इन जगहों पर हिंदी या इंग्लिश में लोग बात करते हैं?

हाँ, टूरिस्ट प्लेस पर इंग्लिश और बेसिक हिंदी समझने वाले लोग मिल जाते हैं।


निष्कर्ष

8000 में साउथ इंडिया का ट्रिप करना न केवल पॉसिबल है और एक अच्छी यात्रा  भी आपके लिए हो सकता है बस आपको थोड़ी सी प्लानिंग और स्मार्ट खर्च की जरूरत होती है कर्नाटक का हंपी हो या केरल का कोच्चि हर जगह अपना अलग रंग है और अपना अलग कल्चर है अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल South India trip plan ₹8000 mein अच्छा लगता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।

अगर आप और ऐसे ट्रिप प्लान जानना चाहते हैं, तो TravelPe पर हमारे अन्य ट्रेवल  गाइड भी जरूर पढ़ें।

 

Related Posts

Previous articlechhuttiyon mein ₹20000 mein ghoomne ka plan : Best places to visit under 20000
Next articleTrain travel plan ₹5000 mein – सस्ती और खूसूरत ट्रेवल
Lakshay Meena
LAKSHAY Meena is a travel blogger and founder of travellpe.online, passionate about exploring hidden gems and sharing travel tips to help others plan memorable trips across India.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here